बिजनेसमैन की मां की गला काटकर हत्या:ज्वेलरी लूटी, घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला; कोलकाता में रहते हैं दोनों बेटे

Spread the love

चूरू के सुजानगढ़ में सोमवार को बिजनेसमैन की मां की गला काटकर हत्या कर दी। महिला के हाथ में पहने सोने के कंगन समेत ज्वेलरी गायब थी। ऐसे में लूट के लिए हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। महिला अपने घर में अकेली थी।

सुजानगढ़ डीएसपी अनुज शुभम ने बताया- दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि शहर के गांधी चौक के पास स्थित गणपति निवास में पुखराज (80) पत्नी रणजीत चोरड़िया की लाश मिली। उसके दोनों बेटे मनोज और संजय कोलकाता में रहते हैं। सुबह महिला के फोन नहीं उठाने पर घटना का पता चला।

गला कटा मिला, शरीर से गायब मिले गहने

डीएसपी अनुज शुभम ने बताया- जांच में सामने आया कि महिला का गला कटा हुआ था और शरीर के गहने गायब थे। सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास लोगों ने उन्हें आखिरी बार दरवाजे पर देखा था।

चायवाले दुकानदार को लहूलुहान हालत में मिला शव

महिला के देवर विजय सिंह ने बताया- 10:30 बजे घर पर फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद विजय कोलकाता में अपने काम पर चले गए। दोपहर 12:30 तक भाभी का फोन वापस नहीं आया तो विजय सिंह ने अपने परिचित को फोन कर घर जाने के लिए कहा।

इस बीच चुनाव प्रचार के लिए कुछ लोग घर पहुंचे। आवाज देने और घंटी बजाने के बाद भी जब कोई बाहर नहीं आया तो प्रचार करने आए लोग सामने स्थित चायवाले के पास पहुंचे। चायवाला दुकानदार लोगों के साथ गेट पर आया। गेट को चेक किया तो वह खुला हुआ था। दुकानदार पहली मंजिल पर गया तो वहां पुखराज देवी का लहूलुहान हालत में शव पड़ा था। इस पर उसने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

कोलकाता में रहता है बुजुर्ग महिला का परिवार

पुखराज देवी के दोनों बेटे कोलकाता में ही एक्सपोर्ट- इंपोर्ट का बिजनेस करते हैं। वहीं बेटी की शादी बेंगलुरु में हुई है। पुखराज देवी सर्दियों में अपने बेटों के पास कोलकाता रहती थी। इसके बाद वह सुजानगढ़ में आकर रहती थीं।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

सुजानगढ़ डीएसपी अनुज शुभम ने बताया- घर से क्या क्या गायब हुआ है ये परिजनों के आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव