गौशालाओं के लिए सख्त निर्देश:पोर्टल पर अपलोड करने होंगे भूमि और पंजीयन दस्तावेज

Spread the love

गोपालन निदेशालय ने प्रदेश की सभी पंजीकृत गौशालाओं की वैधानिक स्थिति, कार्यकारिणी तथा उपलब्ध भूमि विवरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। निदेशालय के आदेश के अनुसार, राज्य की सभी पंजीकृत गौशालाओं की सामान्य जानकारी एवं भूमि संबंधी दस्तावेज गोपालन वेब एप्लीकेशन पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने होंगे।

प्रदेश के सभी जिलों को तेजी से एक्शन लेने को कहा है। गोपालन वेब एप्लीकेशन से अमान्य, कागजी या फर्जी रूप से संचालित गौशालाओं की पहचान आसान होगी और गैर-कानूनी संचालन पर लगाम लगेगी।गौशाला की वास्तविक भूमि का सटीक भौतिक व कानूनी सत्यापन होने से भूमि संबंधी विवादों का समाधान होगा।

ये दस्तावेज अपलोड करने होंगे: बेसिक डिटेल एवं वैधानिक दस्तावेज, पंजीयन प्रमाण-पत्र, मान्यता व नियमावली, कार्यकारिणी विवरण, भूमि संबंधी अभिलेख, स्पष्ट नजरी नक्शा जिसमें खसरा संख्या एवं भूमि का सटीक माप अंकित हो, गौशाला परिसर के नवीनतम एवं स्पष्ट फोटो।

गलत कॉलम में अपलोड दस्तावेज में होगा सुधार: निदेशालय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गौशालाओं से दस्तावेज प्राप्त कर उनका समुचित परीक्षण किया जाए। यदि पूर्व में त्रुटिवश कोई दस्तावेज गलत कॉलम में अपलोड हो गया है, तो उसे सही स्थान पर संशोधित किया जाए। इसके अतिरिक्त पदाधिकारियों, भूमि या अन्य विवरण में परिवर्तन होने पर उसे तत्काल पोर्टल पर अपडेट करना होगा।

Related Posts

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

Spread the love

Spread the loveजंतर-मंतर के पास पार्लियामेंट्री स्ट्रीट थाने के बाहर पत्रकारों ने शनिवार देर रात तक प्रदर्शन किया। दिल्ली में जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के एक…

Read more

डोटासरा बोले-विश्वेंद्र मुझसे प्यार करते हैं:धरने पर कोई ‘लल्लू-पंजू’ नहीं बैठा; वनमंत्री के पीछे दौड़े ‘मेयर-पति’

Spread the love

Spread the loveचीफ साहब को पूर्व मंत्रीजी ने ‘आखिरी सलाम’ वाला मैसेज भी कर डाला। हालांकि डोटासरा जी का कहना है कि ‘वे तो मुझसे प्यार करते हैं’। डोटासरा को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई के सेदरिया में गो पुष्टि महायज्ञ की पूर्णाहुति:21 कुंडीय यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

  • October 4, 2026
निवाई के सेदरिया में गो पुष्टि महायज्ञ की पूर्णाहुति:21 कुंडीय यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

स्कूलों में 3-16 अक्टूबर तक चलेगा ईट राइट स्कूल अभियान:बच्चों को स्वस्थ खान-पान, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के प्रति किया जाएगा जागरूक

  • October 4, 2026
स्कूलों में 3-16 अक्टूबर तक चलेगा ईट राइट स्कूल अभियान:बच्चों को स्वस्थ खान-पान, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के प्रति किया जाएगा जागरूक

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा:मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा

  • October 4, 2026
राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा:मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा