राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा:मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा

Spread the love

राजस्थान में करीब 3 दिन की देरी से मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है।

मानसून के जाने के साथ ही राज्य में गर्मी भी तेज होने लगी। पिलानी (झुंझुनूं) में शनिवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

पिछले 24 घंटे का मौसम देखे तो राज्य के सभी इलाकों में आसमान साफ रहा और सुबह से तेज धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहेगा और इसी तरह गर्मी, धूप रहने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मौसम के बड़े अपडेट्स

जयपुर में गर्मी तेज हुई: जयपुर में शनिवार दिनभर गर्मी रही। दिन में तेज धूप झुलसाने वाली रही। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम में गर्मी बढ़ने के कारण जयपुर में रात में भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, जिससे रात में ठंडक थोड़ी कम रही। जयपुर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से राज्य में मौसम रहने और धूप रहने की आशंका जताई है। हालांकि तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है।

Related Posts

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

Spread the love

Spread the loveकमजोर मानसून के कारण राजस्थान के सामने 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा खड़ा हो गया है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के…

Read more

बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:राज्य का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित; यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Spread the love

Spread the loveबिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुनारा बनी बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत क्षेत्र के बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश

  • October 4, 2026
सुनारा बनी बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत क्षेत्र के बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित नारी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

  • October 4, 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित नारी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

माली सैनी समाज ने किया सभापति मयंक का स्वागत

  • October 4, 2026
माली सैनी समाज ने किया सभापति मयंक का स्वागत