त्रिनेत्र गणेश मंदिर का रास्ता आज से बंद:5 सितंबर तक नहीं कर सकेंगे दर्शन, बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत शुरू

Spread the love

रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालु 30 अगस्त से 5 सितंबर तक एक सप्ताह तक दर्शन नहीं कर सकेंगे। तेज बारिश से कई जगह क्षतिग्रस्त हुए मंदिर मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए वन विभाग ने मरम्मत व रखरखाव कार्य शुरू किया है।

इस दौरान मंदिर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के डीएफओ मानस सिंह ने श्रद्धालुओं से निर्धारित अवधि में मार्ग का उपयोग नहीं करने और विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रास्ता फिर से आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग की होगी मरम्मत

रणथंभौर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि तेज बारिश के चलते गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग की वर्तमान सतह कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। पूर्व में भी बारिश के कारण मार्ग बार-बार खराब होता रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए काम

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए मार्ग का आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य किया जा रहा है। इस दौरान गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और आमजन से निर्धारित अवधि में इस मार्ग का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।

मरम्मत पूरी होने के बाद फिर खुलेगा रास्ता

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को आमजन के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। विभाग का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। वन विभाग ने मरम्मत कार्य के दौरान श्रद्धालुओं से सहयोग करने और विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित