
निवाई उपखंड के सेदरिया गांव में तीन दिवसीय गौ पुष्टि महायज्ञ शनिवार को संपन्न हुआ, जिसमें पूर्णाहुति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। पूरा स्थल धार्मिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय नजर आया।

यह महायज्ञ हरभांवता आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज के सानिध्य में हुआ। अंतिम दिन 21 कुंडीय महायज्ञ में यजमानों ने आहुतियां दीं।
कार्यक्रम में निवाई विधायक रामसहाय वर्मा अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। भजन और लोक संगीत की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कवि बहादुर सिंह गुर्जर और लोक गायक श्रवण सेदरी ने भजन गाए।
आयोजन में देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया अध्यक्ष नरेश गुर्जर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की थीं।






