खिड़गी पंप हाउस में पौधारोपण अभियान:परिसर में अब तक लगाए करीब 1000 पौधे, नियमित देखभाल और सुरक्षा का लिया संकल्प

Spread the love

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिड़गी पंप हाउस परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान अधिशासी अभियंता मुकेश मीणा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार पौधारोपण किया जा रहा है और अब तक लगभग 1000 पौधे लगाए जा चुके हैं।

अभियान के तहत लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया गया। पौधों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी नियमित सिंचाई और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता मुकेश मीणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

पौधों के विकसित होने से पंप हाउस परिसर का वातावरण हरियाली से भर जाएगा और क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी पहुंचेगा। इस दौरान कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने आमजन से भी अपने आसपास खाली स्थानों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

इस पौधारोपण अभियान के दौरान सुपरवाइजर गणेश चौहान, दयाशंकर गुर्जर, कैलाश, पाचूराम, लक्ष्मण कसाना सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

Spread the love

Spread the loveनिवाई की कृषि उपज मंडी में एशियन गेम्स के ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी का सम्मान किया गया। मंडी सचिव रामलाल जाट के नेतृत्व में मंडी व्यापारियों ने उन्हें…

Read more

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

Spread the love

Spread the loveटोंक में 20वें कला पर्व ‘क्रेयान्स’ की शुरुआत हुई। इसमें देश विदेश से चित्रकार पहुंचे। टोंक में शुक्रवार को 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ की शुरुआत हुई। अंतरंग…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता