अजमेर में रेलवे अफसर का किडनैप साले ने करवाया था:बहन के साथ विवाद में सेटलमेंट के लिए मांगे 51-लाख; पुलिस पीछे लगी तो छोड़कर भागे

Spread the love

अजमेर रेलवे भर्ती बोर्ड में चीफ ऑफिस सुपरिंटेंडेंट रवि मीणा (32) का 6 दिन पहले किडनैप ससुराल पक्ष ने करवाया था। रेलवे अधिकारी के साले ने बदमाशों के साथ मिलकर किडनैप किया और बहन के साथ चल रहे विवाद में सेटलमेंट के लिए 51 लाख रुपए की डिमांड की।

अधिकारी के पिता ने बहू और उसके पीहर वालों पर किडनैपिंग का शक जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। पुलिस को पीछे देख आरोपियों ने रेलवे अफसर को बांदीकुई (दौसा) के पास छोड़ दिया और फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते सीओ नॉर्थ शिवम जोशी।

मामले की जानकारी देते सीओ नॉर्थ शिवम जोशी।

पिता ने बहू और उसके परिजनों पर जताया शक सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया- रेलवे अधिकारी रवि मीणा का 21 अगस्त को किडनैप हो गया था। उनके पिता सामंति मीणा निवासी बांदीकुई ने अजमेर के सिविल लाइंस थाने में 22 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि बेटा रवि मीणा वर्तमान में रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत है।

21 अगस्त की शाम करीब 5.30 बजे रवि रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर से बांदीकुई के लिए रवाना हुआ था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि रवि का उसकी पत्नी सुमित्रा के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने बहू सुमित्रा, उसके भाई महेंद्र पालाराम, छुट्टन मीणा, इंद्राज मीणा, पवन मीणा, रघुनाथ आदि पर शक जताया था।

100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, बांदीकुई में छोड़कर भागे आरोपी सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया- पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम बनाई, जिसमें सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभूसिंह शेखावत, बस स्टैंड चौकी प्रभारी मनीराम और कॉन्स्टेबल समित सहारण थे। टीम ने अजमेर से जयपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और गाड़ी की पहचान की।

पुलिस टीम ने दौसा के बांदीकुई थाने, दौसा सदर थाने और अलवर जिले के टहला थाने से संपर्क किया और रवि मीणा के आरोपियों से जुड़ी जानकारी दी। जब टीम आरोपियों के पीछे लगी तो वह रवि मीणा को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।

51 लाख रुपए मांगे, मारपीट की पीड़ित रवि मीणा ने बताया- मैं 21 अगस्त की शाम को ऑफिस से बाइक लेकर निकला तो बाहर एक कार मेरे सामने आई। कार सवार लोगों ने मुझे टक्कर मारकर गिरा दिया। कार में ड्राइवर सहित 4 लोग सवार थे। 3 आरोपियों ने मुझे जबरन उठाकर गाड़ी में डाल दिया। रास्ते में आरोपियों ने कहा कि साले महेंद्र के कहने पर तुम्हारा किडनैप किया है। इस दौरान पता चला कि पीछे दूसरी गाड़ी में महेंद्र भी चल रहा था।

रवि मीणा ने बताया- मेरा पत्नी सुमित्रा के साथ विवाद है, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपियों ने मुझसे सेटलमेंट के नाम पर 51 लाख रुपए मांगे। आरोपी मुझे गांव की तरफ जंगल में ले गए। इस दौरान उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट भी की।

आरोपियों ने अगले दिन मेरी मम्मी से बात कराई और रुपए की व्यवस्था करने का दबाव डाला। इस दौरान साले महेंद्र सहित बाकी आरोपी मुझे गाड़ी में बैठाकर घुमाते रहे। वे मुझे वापस जयपुर के आमेर के पास आंधी ले आए।

रवि मीणा ने बताया- आरोपियों ने मुझसे एफिडेवेट लिखवाया कि मैं 51 लाख रुपए दे दूंगा। मेरा किडनैप नहीं हुआ है। मैं मर्जी से साले के साथ आया हूं। इसके बाद आरोपी मुझे बांदीकुई छोड़ने आ रहे थे, लेकिन सामने पुलिस की गाड़ी देख मुझे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव