मन को शांत रखने के लिए मुख में शुगर, हृदय में प्रेम और दिमाग में आईस फैक्ट्री जरूरी

Spread the love

भगवान शांति देने वाले नहीं हैं, बल्कि वे शांति की प्राप्ति का मार्ग बताते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही आत्मा में वास्तविक शांति प्राप्त की जा सकती है। यह बात मुनि सुप्रभ सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही।

मुनि श्री ने कहा कि जीवन में शांति बनाए रखने के लिए व्यक्ति को तीन फैक्ट्रियां लगाने की आवश्यकता है। मुख में शुगर फैक्ट्री, हृदय में प्रेम फैक्ट्री और दिमाग में आईस फैक्ट्री होनी चाहिए। अर्थात जब भी बोलें, मीठा बोलें, सभी के प्रति प्रेम और वात्सल्य का भाव रखें तथा विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दिमाग को ठंडा रखें। इन तीन बातों को जीवन में उतार लिया जाए तो अशांति व्यक्ति के पास नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति शांति प्राप्त करना चाहता है, लेकिन शांति के अनुरूप स्वयं को बदलना नहीं चाहता।

व्यक्ति के पास सोफा सेट है, डिनर सेट है और डायमंड सेट भी है, लेकिन माइंड सेट नहीं है। माइंड अपसेट होने के कारण ही जीवन में अशांति बढ़ रही है। इसलिए बाहरी सुविधाएं जुटाने के साथ अपने विचारों को व्यवस्थित करना भी जरूरी है। मन और विचारों पर नियंत्रण होगा तो जीवन में शांति स्वतः आने लगेगी।

सुविधा की चिंता ही दुविधा का कारण बन जाती है : धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि वैराग्य सागर जी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति लगातार तनाव में रहता है और संक्लेश परिणाम करता है, उसका अकाल मरण हो सकता है। संक्लेश के कारण जीवन में दुविधाएं बढ़ती जाती हैं। व्यक्ति सुविधाएं प्राप्त करने के लिए संक्लेश करता है, लेकिन बाद में वही सुविधाएं उसकी चिंता और दुविधा का कारण बन जाती हैं।

Related Posts

निवाई के पीएमश्री स्कूल में प्रबल कार्यक्रम:स्टूडेंट्स ने सीखे 21वीं सदी के कौशल, विकसित करने पर दिया जोर

Spread the love

Spread the loveनिवाई में पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, डिजिटल साक्षरता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘प्रबल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें…

Read more

वन्यजीव संरक्षण के लिए शिक्षक मोहर सिंह सम्मानित:वन विभाग के अफसरों ने दिया प्रशस्ति पत्र, बोले- शिक्षा के साथ पर्यावरण के लिए काम जारी रहेगा

Spread the love

Spread the loveवन्यजीव संरक्षण में सहयोग के लिए शिक्षक मोहर सिंह सलावद को सम्मानित किया गया। वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता के लिए व्याख्याता एवं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई के पीएमश्री स्कूल में प्रबल कार्यक्रम:स्टूडेंट्स ने सीखे 21वीं सदी के कौशल, विकसित करने पर दिया जोर

  • October 9, 2026
निवाई के पीएमश्री स्कूल में प्रबल कार्यक्रम:स्टूडेंट्स ने सीखे 21वीं सदी के कौशल, विकसित करने पर दिया जोर

वन्यजीव संरक्षण के लिए शिक्षक मोहर सिंह सम्मानित:वन विभाग के अफसरों ने दिया प्रशस्ति पत्र, बोले- शिक्षा के साथ पर्यावरण के लिए काम जारी रहेगा

  • October 9, 2026
वन्यजीव संरक्षण के लिए शिक्षक मोहर सिंह सम्मानित:वन विभाग के अफसरों ने दिया प्रशस्ति पत्र, बोले- शिक्षा के साथ पर्यावरण के लिए काम जारी रहेगा

डेगाना के गिरधारी मुंडेल को टोंक जिले में जिम्मेदारी मिली:पंचायत चुनाव को लेकर मालपुरा, टोडारायसिंह और पचेवर का प्रभारी कॉर्डिनेटर बनाया

  • October 9, 2026
डेगाना के गिरधारी मुंडेल को टोंक जिले में जिम्मेदारी मिली:पंचायत चुनाव को लेकर मालपुरा, टोडारायसिंह और पचेवर का प्रभारी कॉर्डिनेटर बनाया