वन्यजीव संरक्षण के लिए शिक्षक मोहर सिंह सम्मानित:वन विभाग के अफसरों ने दिया प्रशस्ति पत्र, बोले- शिक्षा के साथ पर्यावरण के लिए काम जारी रहेगा

Spread the love

वन्यजीव संरक्षण में सहयोग के लिए शिक्षक मोहर सिंह सलावद को सम्मानित किया गया।

वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता के लिए व्याख्याता एवं पर्यावरण प्रेमी मोहर सिंह सलावद को वन विभाग की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संभाग स्तरीय वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता के लिए उप वन संरक्षक वन्यजीव, बीकानेर कार्यालय की ओर से यह प्रशस्ति-पत्र जारी किया गया।

वन्यजीव सप्ताह-2026 की थीम ‘प्राकृतिक आवासों को जोड़ना, वन्य जीवों को समृद्ध बनाना’ के माध्यम से वन्य जीवों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा का संदेश दिया गया। यह प्रशस्ति-पत्र उप वन संरक्षक वन्यजीव बीकानेर की ओर से तरुण कुमार मेहरा द्वारा प्रदान किया गया। सलावद की सहभागिता पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य जीवों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों से जुड़ी रही है।

सलावद ने बताया- वे शिक्षा के क्षेत्र के अलावा वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र काम करते रहते रहेंगे।

Related Posts

निवाई के पीएमश्री स्कूल में प्रबल कार्यक्रम:स्टूडेंट्स ने सीखे 21वीं सदी के कौशल, विकसित करने पर दिया जोर

Spread the love

Spread the loveनिवाई में पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, डिजिटल साक्षरता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘प्रबल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें…

Read more

डेगाना के गिरधारी मुंडेल को टोंक जिले में जिम्मेदारी मिली:पंचायत चुनाव को लेकर मालपुरा, टोडारायसिंह और पचेवर का प्रभारी कॉर्डिनेटर बनाया

Spread the love

Spread the loveडेगाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता गिरधारी मुंडेल को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें आगामी पंचायतराज चुनावों के लिए टोंक जिले के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई के पीएमश्री स्कूल में प्रबल कार्यक्रम:स्टूडेंट्स ने सीखे 21वीं सदी के कौशल, विकसित करने पर दिया जोर

  • October 9, 2026