एसडीएम ने दिव्यांग के लिए रैंप, मतदाताओं के लिए छाया-पानी की व्यवस्था के दिए निर्देश

Spread the love

पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसडीएम सुमन गुर्जर एवं नायब तहसीलदार पप्पू लाल खगार ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम सुमन गुर्जर ने पाटोली, फुलेता, रानीपुरा, बिलासपुर, मोहम्मदगढ़, बोसरिया, रतनपुरा, पलाई, बिलोता, उखलाना सहित कई गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुमन गुर्जर ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा और सुगम मतदान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए मतदान केंद्रों पर रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर पेयजल एवं छाया की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को गर्मी या भीड़ के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Related Posts

बरोनी पुलिस ने 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया:दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीमेंट फैक्ट्री में हुई कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले बरोनी पुलिस ने अवैध बजरी खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सीमेंट पोल फैक्ट्री से 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया है।…

Read more

कांग्रेस नेता बोले- भाजपा मुख्य चुनाव-आयुक्त का बचाव कर रही:मिलीभगत अब जनता के सामने आ चुकी, वोट देने का अधिकार छीना जा रहा

Spread the love

Spread the loveटोंक में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की ओर से गुरुवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बरोनी पुलिस ने 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया:दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीमेंट फैक्ट्री में हुई कार्रवाई

  • October 8, 2026
बरोनी पुलिस ने 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया:दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीमेंट फैक्ट्री में हुई कार्रवाई

कांग्रेस नेता बोले- भाजपा मुख्य चुनाव-आयुक्त का बचाव कर रही:मिलीभगत अब जनता के सामने आ चुकी, वोट देने का अधिकार छीना जा रहा

  • October 8, 2026
कांग्रेस नेता बोले- भाजपा मुख्य चुनाव-आयुक्त का बचाव कर रही:मिलीभगत अब जनता के सामने आ चुकी, वोट देने का अधिकार छीना जा रहा

रानोली की अनिशा और कठमाणा के विष्णु रहे विजेता:21वीं सदी के कौशल विकास कार्यक्रम में 36 स्कूलों के 72 स्टूडेंट्स ने लिया भाग

  • October 8, 2026
रानोली की अनिशा और कठमाणा के विष्णु रहे विजेता:21वीं सदी के कौशल विकास कार्यक्रम में 36 स्कूलों के 72 स्टूडेंट्स ने लिया भाग