बरोनी पुलिस ने 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया:दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीमेंट फैक्ट्री में हुई कार्रवाई

Spread the love

टोंक जिले बरोनी पुलिस ने अवैध बजरी खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सीमेंट पोल फैक्ट्री से 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया है। पुलिस ने बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी जब्त की हैं। मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों और मालिकों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थानाधिकारी जयमल सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस टीम ने बरथल तिराहे के पास स्थित एक सीमेंट पोल फैक्ट्री की जांच की। यहां तीन अलग-अलग जगहों पर बजरी का स्टॉक मिला। जांच में करीब 450 टन बजरी के वैध दस्तावेज नहीं मिले।

7 दिन में दस्तावेज पेश करने का नोटिस

मौके पर पहुंचे खनन पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह ने बजरी स्टॉक को अवैध मानते हुए सीज कर दिया। साथ ही फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी कर 7 दिन में बजरी से संबंधित वैध दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

गश्त के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

इसी दौरान पुलिस टीम गश्त कर रही थी। पहाड़ी गांव के पास बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिखाई दीं। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर जांच की और जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

कांग्रेस नेता बोले- भाजपा मुख्य चुनाव-आयुक्त का बचाव कर रही:मिलीभगत अब जनता के सामने आ चुकी, वोट देने का अधिकार छीना जा रहा

Spread the love

Spread the loveटोंक में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की ओर से गुरुवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी…

Read more

रानोली की अनिशा और कठमाणा के विष्णु रहे विजेता:21वीं सदी के कौशल विकास कार्यक्रम में 36 स्कूलों के 72 स्टूडेंट्स ने लिया भाग

Spread the love

Spread the loveपीपलू ब्लॉक स्तरीय 21वीं सदी के कौशल विकास कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानोली में हुआ। BEO कृष्णा चौधरी की अध्यक्षता में मां सरस्वती की पूजा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बरोनी पुलिस ने 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया:दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीमेंट फैक्ट्री में हुई कार्रवाई

  • October 8, 2026