
पीपलू ब्लॉक स्तरीय 21वीं सदी के कौशल विकास कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानोली में हुआ। BEO कृष्णा चौधरी की अध्यक्षता में मां सरस्वती की पूजा और दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू हुआ।

इसमें पीपलू ब्लॉक के 36 उच्च माध्यमिक विद्यालयों से 72 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों ने भाषण दिए, निर्णायक समिति ने मूल्यांकन किया।
छात्रा वर्ग में पीएम श्री रानोली की अनिशा सिहाग और छात्र वर्ग में राउमावि कठमाणा के विष्णु जाट पहले स्थान पर रहे। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए।
BEO कृष्णा चौधरी ने बताया, जीते दोनों छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जाएंगे। जिला स्तर से चुने छात्र जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के सामने सम्मानित होंगे।

पीपलू ब्लॉक के 36 उच्च माध्यमिक विद्यालयों से 72 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
मुख्य वक्ता काशीपुरा प्रधानाचार्य नरेंद्र सोगाणी थे। आखिर में ‘कृष्ण भोग’ हुआ। पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य बनवारी लाल बुनकर, अर्जुन लाल गुर्जर, दीनदयाल शर्मा समेत प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद थे।



