बनास तट पर 10 को होगा निःशुल्क सर्वजातीय तर्पण, पूर्वजों संग शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Spread the love

श्राद्ध अमावस्या के अवसर पर बनास नदी के तट पर आयोजित होने वाले 11वें निःशुल्क सर्वजातीय तर्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को कंकाली मंदिर परिसर में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई।

संयोजक डॉ. पवन सागर शर्मा ने बताया कि पंडित जगदीश नारायण स्मृति मंच व वैदिक शोध संस्थान के तत्वावधान में यह आयोजन 10 अक्टूबर को सुबह 7 बजे होगा। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालु अपने पूर्वजों के साथ-साथ देश के अमर शहीदों को भी तर्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

महंत सुरेश दुबे ने सनातन परंपरा में तर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में समाजसेवी दिनेश चौरसिया, दुर्गेश गुप्ता, कवि प्रदीप पवार और संस्था अध्यक्ष रोहित कुमावत ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने व सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सुझाव दिए।

इस दौरान कन्हैयालाल चौधरी, रामकिशन, जगदीश प्रसाद साहू, गणेश पटेल, गंगासहाय, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा, सूरजमल साहू, चतुर दास राका, कमलेश गर्ग, नीरज गौतम, सुरेंद्र शर्मा, हेमराज चौधरी, कुलदीप शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Posts

हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

Spread the love

Spread the loveहिसामपुर स्कूल के 19 खिलाड़ियों का 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों ने बघेरा के पास हिसामपुर गांव से टोंक जिले का…

Read more

पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

Spread the love

Spread the loveपीपलू कस्बे की मोहनाबाद ढाणी के वार्ड नंबर 15 में एक अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। इससे गाय बुरी तरह घायल हो गई। हादसे की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

  • October 6, 2026
हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

  • October 6, 2026
पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने रामकल्याण गुर्जर:संगठन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान, निवाई में हुई बैठक

  • October 6, 2026
राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने रामकल्याण गुर्जर:संगठन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान, निवाई में हुई बैठक