घर से निकलते ही रास्ते में युवक की हत्या,:सिर फटा, दोनों कान कटे मिले, रास्ते में खून से लथपथ पड़ा मिला

Spread the love

राजस्थान के टोंक जिले में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह दूध बेचने निकले राजू लाल गुर्जर(40) पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्कूल जा रही लड़कियों ने रास्ते में उसे खून से लथपथ पड़ा देखकर शोर मचाया।

इसके बाद परिजन और गांव वाले मौके पर पहुंचे। हमले से राजू लाल का सिर फट गया था और दोनों कान कटे मिले। गंभीर रूप से घायल राजू लाल को परिजन हॉस्पिटल के लिए निकले लेकिन पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे बनेठा थाना क्षेत्र में धाबाई की झोपड़ियां के पास हुई। शुरुआती में जांच में लूट के इरादे से हमले की आशंका जताई जा रही है।

आक्रोशित परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सआदत हॉस्पिटल में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम अभी नहीं किया जा सका है। डीएसटी और एफएसएल टीम सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को युवक के पास चाकू पड़ा मिला है।

बाइक से दूध बेचने के लिए निकला था

उनियारा DSP अशोक कुमार ने बताया – बनेठा थाना क्षेत्र की धाबाई की झोपड़ियां निवासी राजू लाल गुर्जर, पुत्र नेनू लाल गुर्जर खेतीबाड़ी के साथ दूध बेचने का काम करता था। सोमवार सुबह रोज करीब सवा 6 बजे बाइक से दूध बेचने के लिए घर से निकला था।

सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसकी भतीजी और गांव की तीन-चार लड़कियां करीब आधा किलोमीटर दूर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें घर से करीब चार सौ मीटर दूर राजू लाल लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। लड़कियों ने शोर मचाया तो कुछ राहगीर भी रुक गए और कुछ देर बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए।

घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

टोंक ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

लड़कियों और राहगीरों से सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल राजू लाल को उपचार के लिए टोंक ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद करीब पौने 7 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बाद में परिजन और पुलिस राजू लाल को सआदत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर पर चोट के निशान थे। सिर फटा हुआ था और धारदार हथियार से सिर पर गहरे घाव के निशान भी मिले।

उनियारा DSP अशोक कुमार घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे।

उनियारा DSP अशोक कुमार घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे।

दोनों कान कटे मिले, सोने की मुरकियां गायब

DSP अशोक कुमार ने बताया – मौके पर राजू लाल के दोनों कान कटे हुए मिले। बताया जा रहा है कि वह दोनों कानों में सोने की मुरकियां पहने हुए था। घटना के बाद मुरकियां गायब होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया लूटपाट के इरादे से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के साथ आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर डीएसटी और एफएसएल टीम सहित पुलिस की टीमें भी जांच के लिए पहुंची।

मामले की जांच के दौरान घटना स्थल पर सुराग की तलाश करती पुलिस।

मामले की जांच के दौरान घटना स्थल पर सुराग की तलाश करती पुलिस।

हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

घटना के बाद राजू लाल के परिजन सआदत अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर पोस्टमार्टम से पहले हत्यारों की गिरफ्तारी और आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से परिजनों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए समझाइश की जा रही है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बनी है।

टोंक DSP मृत्युंजय मिश्रा ने सआदत हॉस्पिटल पहुंचकर बताया – लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका का मामला लग रहा है। जांच के बाद वास्तविकता सामने आएगी और उसी के अनुसार संबंधित थाना पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

टोंक सआदत हॉस्पिटल में हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन।

टोंक सआदत हॉस्पिटल में हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन।

Related Posts

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

Spread the love

Spread the loveनिवाई पुलिस और डीएसटी टोंक ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये फर्जी ईमेल, बैंक खाते, सिम कार्ड और सोशल मीडिया प्रोफाइल का…

Read more

सट्टे की खाईवाली करते 8 आरोपी गिरफ्तार:18,610 रुपए कैश और 7 सट्टा पर्चियां बरामद

Spread the love

Spread the loveजुए-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपी गिरफ्तार कर मौके से 18610 रुपये समेत अन्य सामान जब्त किए गए। टोंक पुलिस ने अवैध जुए-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

  • October 5, 2026
टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

  • October 5, 2026
निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

पदमपुरा तीर्थ में पंचामृत अभिषेक व शांतिनाथ मंडल विधान में जमकर नाचे इंद्र- इंद्राणियां

  • October 5, 2026
पदमपुरा तीर्थ में पंचामृत अभिषेक व शांतिनाथ मंडल विधान में जमकर नाचे इंद्र- इंद्राणियां