
निवाई में परमार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का मकसद वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान जताना और उनके योगदान को याद करना था। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भरतसिंह गुर्जर ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों के लिए खास स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।

फल और कपड़े भेंट किए
संस्था ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को फल और कपड़े भेंट कर सम्मानित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बुजुर्गों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी भी बांटी।
ये रहे मौजूद
इस दौरान योगेश सेवा संस्थान के छात्रावास अधीक्षक सीताराम स्वामी, आशीष यादव, राजेश कुमार मीणा, चंद्रमोहन मीणा और विकास विजयवर्गीय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



