पदमपुरा तीर्थ में पंचामृत अभिषेक व शांतिनाथ मंडल विधान में जमकर नाचे इंद्र- इंद्राणियां

Spread the love

सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग एवं श्री पारसनाथ नवयुवक मंडल के तत्वावधान में माधोराजपुरा से निकली वार्षिक पदयात्रा श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच बाड़ा पदमपुरा तीर्थ पहुंची।

पदमपुरा में भगवान पद्मप्रभु का पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इसके बाद आदि जैन एंड पार्टी द्वारा संगीतमय शांतिनाथ मंडल विधान का भव्य आयोजन हुआ,। मंडल विधान के दौरान इंद्र-इंद्राणियों ने मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य समर्पित कर धर्म लाभ अर्जित किया। भक्ति, संगीत और धार्मिक अनुष्ठानों से तीर्थ क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर पदयात्रा संघ की ओर से यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले पंडितों, संगीतकारों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। वहीं जै न समाज की ओर से पदयात्रा संघ के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। समारोह में ऋषभदेव जनसेवा संस्थान के संरक्षक संतोष कुमार राव, अध्यक्ष भागचंद कासलीवाल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष पारसमल मित्तल, मंत्री पदमचंद कंदोई, सत्यनारायण कलवाड़ा, राजेंद्र बाकलीवाल, ओमप्रकाश सर्राफ, राजेंद्र चवरीवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सायंकाल सामूहिक गोठ का आयोजन किया जाएगा तथा भगवान पद्मप्रभु की दीपकों से भव्य महाआरती । आयोजन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। तीर्थ क्षेत्र पूरी तरह धार्मिक एवं आध्यात्मिक आभा से आलोकित नजर आया, जहां महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Related Posts

टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

Spread the love

Spread the loveनवलगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। इसी कड़ी में टोंक छिलरी स्कूल में रैली निकली। प्रिंसिपल संजू नेहरा ने खेल प्रतिभा को जागरूकता…

Read more

निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

Spread the love

Spread the loveनिवाई में परमार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का मकसद वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान जताना और उनके योगदान को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

  • October 5, 2026