
रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को दूनी नगरपालिका क्षेत्र के बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मुख्य बाजारों, किराना, राखी और मिठाई की दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा, जिससे दिनभर चहल-पहल बनी रही।
दुकानदारों ने बताया कि बाजारों में बहनों ने भाइयों के लिए आकर्षक राखियों की खरीददारी की। गिफ्ट आइटम, रेडीमेड कपड़े और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर भी खासी रौनक देखी गई। मिष्ठान भंडारों पर घेवर, फेनी और अन्य मिठाइयों की विशेष मांग रही।






