
निवाई में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा हो गई है। यहां जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी गिनती 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी।

निवाई में पंचायत समिति सदस्य के 29 और जिला परिषद सदस्य के 6 पदों पर चुनाव होंगे।
सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को
वहीं सरपंच पद के लिए निवाई में चौथे चरण में 16 नवंबर को मतदान होगा। क्षेत्र की 52 ग्राम पंचायतों में वोटिंग होगी।
सरपंच पदों के नतीजे 16 नवंबर की रात को ही जारी कर दिए जाएंगे। सरपंच पद के लिए नामांकन 15 नवंबर को होगा।


चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब कोई नई सरकारी घोषणा या विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रदेश में पहली बार पंचायतीराज चुनाव एक साथ हो रहे हैं। निवाई में ये चुनाव चौथे चरण में होंगे।


राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट…








