दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार:एनकाउंटर के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली; सितंबर में तीसरा रेप केस

Spread the love

नई दिल्ली23 मिनट पहले

एनकाउंटर वाली जगह पर पुलिस ने जांच की। एक बाइक और पिस्टल जब्त हुई है।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह एक आरोपी आसिफ को साउथ ईस्ट दिल्ली में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने तीन राउंड फायर किए। एक गोली हेड कॉन्स्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाब में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी। घायल आरोपी को AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह तीसरा मामला है। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 16 सितंबर को सदर बाजार में 10 साल की बच्ची का रेप हुआ था।

दर्शन के बाद दोस्त के साथ पार्क पहुंची थी नाबालिग

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग सोमवार शाम 7 बजे अपने 17 साल के दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने गई थी। इसके बाद दोनों शाम करीब 7:30 बजे गेट नंबर 7 से आस्था कुंज पार्क में दाखिल हुए। वहां तीन युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया।

शिकायत के अनुसार, युवकों ने नाबालिग और उसके दोस्त को धमकाया। इसके बाद नाबालिग को दोस्त से अलग कर सुनसान जगह पर ले गए। आसिफ ने पिस्टल और चाकू दिखाकर उसे धमकाया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया। फिर धमकी देकर छोड़ दिया।

पुलिस को रात 8:45 बजे मिली PCR कॉल

पुलिस को रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल के जरिए पार्क में रेप की सूचना मिली। इसके बाद अमर कॉलोनी थाने के SHO और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां नाबालिग अपने दोस्त के साथ मिली।

नाबालिग की AIIMS में मेडिकल जांच कराई गई। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी सैंपल और अन्य सबूत जुटाए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से जब्त पिस्टल और कारतूस दिखाए।

पुलिस ने DM ऑफिस रोड पर आसिफ को घेरा

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। जांच के दौरान आसिफ के DM ऑफिस रोड, अमर कॉलोनी के पास होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने तीन राउंड फायर किए।

पुलिस के मुताबिक, एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राजेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद राजेश ने सेल्फ डिफेंस में दो राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली आसिफ के दाहिने पैर में लगी।

एनकाउंटर वाली जगह पर FSL टीम ने जांच की

एनकाउंटर के बाद क्राइम टीम और FSL टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच की और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और पिस्टल जब्त की है।

पुलिस बाकी दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। मामले में BNS और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई।

दिल्ली में हर दिन बच्चों से यौन अपराध के 4 मामले

NCRB के मुताबिक, 2024 में दिल्ली में POCSO के 1,553 केस दर्ज हुए। यानी औसतन हर दिन 4 से ज्यादा मामले सामने आए। 2025 की रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है।

Related Posts

देवली में 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:कंटेनर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे

Spread the love

Spread the loveदेवली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार…

Read more

कोटा में चोरी की 12 बाइक पकड़ी, शातिर गिरफ्तार:कोटा-बूंदी से टोंक तक पार्क-घरों के बाहर खड़े टू व्हीलर चुराता था

Spread the love

Spread the loveकोटा में घरों और सार्वजनिक जगहों के बाहर खड़े दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देवली में 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:कंटेनर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे

  • October 6, 2026
देवली में 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:कंटेनर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे

कोटा में चोरी की 12 बाइक पकड़ी, शातिर गिरफ्तार:कोटा-बूंदी से टोंक तक पार्क-घरों के बाहर खड़े टू व्हीलर चुराता था

  • October 6, 2026
कोटा में चोरी की 12 बाइक पकड़ी, शातिर गिरफ्तार:कोटा-बूंदी से टोंक तक पार्क-घरों के बाहर खड़े टू व्हीलर चुराता था

स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की

  • October 6, 2026
स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की