
देवली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह कंटेनर पंजाब से गुजरात जा रहा था, जिसे जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौलता मोड़ के पास पकड़ा गया।


पुलिस ने 1500 कार्टन शराब जब्त की।
थानाधिकारी प्रीति रत्नू ने बताया- 5 अक्टूबर को कंटेनर की जांच की गई। इसमें पंजाब निर्मित अलग-अलग ब्रांड की करीब 1500 कार्टन अवैध शराब मिली। शराब को इस तरह छिपाया गया था, ताकि बाहर से सामान्य माल लगे।
पुलिस ने ड्राइवर हीराराम जाट (27 साल), निवासी साजटा, बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।



