स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की

Spread the love

आखिरी समय पर श्री गंगानगर की टीम जितने के बाद मैदान पर झूमते खिलाड़ी।

टोंक में चल रही हॉकी की अंडर 17 स्टेट प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर टीम ने खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में श्रीगंगानगर की टीम ने भीलवाड़ा की टीम को 1-0 से हराया है।

खिताबी मुकाबले में 15-15 मिनट के तीन क्वार्टर में दोनों टीमें 0-0 से बराबर थीं, चौथे क्वार्टर में श्रीगंगानगर की टीम के खिलाड़ियों की ओर से दागे गए एक गोल ने उसे विजेता बना दिया।

आयोजन से जुड़े सुरेश बुन्देल ने बताया कि शहर में मदरलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोमांचक फाइनल मुकाबले में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। श्रीगंगानगर ने चौथे क्वार्टर में निर्णायक गोल दागते हुए विजेता बनी।

मदरलैंड के निदेशक कमलेश सिंगोदिया ने बताया कि मंगलवार को पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीगंगानगर ने अलवर को 4-0 से रौंदा।

भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ पर 4-3 से जीत दर्ज की। श्रीगंगानगर की जीत के साथ ही प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ।

मैदान पर मंगलवार को फाइनल मैच खेलती श्री गंगानगर टीम और भीलवाड़ा टीम के खिलाड़ी

मैदान पर मंगलवार को फाइनल मैच खेलती श्री गंगानगर टीम और भीलवाड़ा टीम के खिलाड़ी

Related Posts

देवली में 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:कंटेनर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे

Spread the love

Spread the loveदेवली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार…

Read more

कोटा में चोरी की 12 बाइक पकड़ी, शातिर गिरफ्तार:कोटा-बूंदी से टोंक तक पार्क-घरों के बाहर खड़े टू व्हीलर चुराता था

Spread the love

Spread the loveकोटा में घरों और सार्वजनिक जगहों के बाहर खड़े दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देवली में 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:कंटेनर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे

  • October 6, 2026