
कोटा में घरों और सार्वजनिक जगहों के बाहर खड़े दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 चोरी के दोपहिया वाहन, मोटरसाइकिल और स्कूटर बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान अनिल सिंह सोलंकी के रूप में हुई है।

थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को 5 अक्टूबर को कुन्हाड़ी की काली बस्ती से डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद उसे चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

12 चोरी की मोटरसाइकिलो के साथ पकड़ा गया बाइक चोर अनिल सिंह सोलंकी।
जांच में सामने आया कि बरामद वाहन कोटा शहर के कुन्हाड़ी, जवाहर नगर, अनंतपुरा, कैथूनीपोल और दादाबाड़ी थाना क्षेत्रों के अलावा बूंदी के कोतवाली और टोंक के देवली थाना क्षेत्र से चोरी किए गए थे।
उन्होंने बताया की मामला 1 अक्टूबर को दर्ज रिपोर्ट से जुड़ा है। फरियादी चंद्रप्रकाश शर्मा ने शिकायत में बताया था कि पंचवटी कॉलोनी स्थित मंदिर के पास पार्क के बाहर खड़ी उनकी हौंडा एक्टिवा 3G सुबह करीब 5:50 बजे चोरी हो गई।

कुन्हाड़ी थाना पुलिस की गिरफ्त में शातिर वाहन चोर।
कार्रवाई एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर एएसपी सुभाषचंद मिश्रा और डीएसपी राजेश टेलर के सुपरविजन में कुन्हाड़ी थानाधिकारी देवेश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी है।



