हॉकी टूर्नामेंट में टोंक की टीम हारी:सुपर लीग में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर और भीलवाड़ा जीते; कल भी होंगे मुकाबले

Spread the love

हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।

टोंक शहर के मदरलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेजबानी में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता अब खिताबी जंग की ओर बढ़ रही है।

रविवार को सआदत पैवेलियन ग्राउंड पर खेले गए सुपर लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगा दिया। श्रीगंगानगर ने जयपुर को 3-2 से शिकस्त दी। टोंक की टीम को अलवर की टीम ने हरा दिया।

प्रतियोगिता संयोजक कमलेश सिंगोदिया ने बताया- सुपर लीग के पहले राउंड में श्रीगंगानगर और हॉकी एकेडमी जयपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरकार श्रीगंगानगर ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हनुमानगढ़ ने बीकानेर को 6-0 से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में हनुमानगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर को 6-0 से एकतरफा शिकस्त दी। हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाए रखा और लगातार गोल दागकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। अलवर ने टोंक को 1-0 से हराकर उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। भीलवाड़ा टीम भी अपना मैच जीत गई।

कड़े मुकाबले में टोंक की टीम हारी मेजबान टोंक और अलवर के बीच आज कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने गोल के लिए कई प्रयास किए, लेकिन अलवर ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए टोंक को 1-0 से हरा दिया। वहीं भीलवाड़ा ने नागौर के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद 1-0 से जीत दर्ज की।

सोमवार को सुबह के सत्र में श्रीगंगानगर बनाम शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर, हॉकी एकेडमी जयपुर बनाम हनुमानगढ़, नागौर बनाम टोंक और अलवर बनाम भीलवाड़ा के बीच मुकाबले होंगे। वहीं शाम के सत्र में श्रीगंगानगर का सामना हनुमानगढ़, हॉकी एकेडमी जयपुर का शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर, अलवर का नागौर और टोंक का मुकाबला संबंधित टीम के साथ होगा।

Related Posts

हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

Spread the love

Spread the loveहिसामपुर स्कूल के 19 खिलाड़ियों का 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों ने बघेरा के पास हिसामपुर गांव से टोंक जिले का…

Read more

पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

Spread the love

Spread the loveपीपलू कस्बे की मोहनाबाद ढाणी के वार्ड नंबर 15 में एक अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। इससे गाय बुरी तरह घायल हो गई। हादसे की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

  • October 6, 2026
हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

  • October 6, 2026
पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने रामकल्याण गुर्जर:संगठन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान, निवाई में हुई बैठक

  • October 6, 2026
राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने रामकल्याण गुर्जर:संगठन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान, निवाई में हुई बैठक