माधोराजपुरा: भाजपा की चुनावी समीक्षा बैठक, 15 वार्डों से मिले 90 आवेदन

Spread the love

पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को गणेश मंदिर परिसर में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए संगठनात्मक एवं चुनावी समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने की। उन्होंने माधोराजपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के सभी 15 वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर चुनावी फीडबैक लिया तथा उनके आवेदन और बायोडाटा प्राप्त किए। बैठक के दौरान आगामी पंचायत राज चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमावत ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र के 15 वार्डों से जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह और संगठन के प्रति विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए मजबूत प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अपनाएगा।

जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। बैठक में जिला महामंत्री शिवराम कुमावत, जिला उपाध्यक्ष हृदयसुमन पारिक, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, मंडल प्रवासी महेंद्र सिंह गुर्जर, जिला आईटी संयोजक हरी भगत, मंडल अध्यक्ष दीपक कुमावत, मंडल महामंत्री मुकेश चौधरी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

Spread the love

Spread the loveनवलगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। इसी कड़ी में टोंक छिलरी स्कूल में रैली निकली। प्रिंसिपल संजू नेहरा ने खेल प्रतिभा को जागरूकता…

Read more

निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

Spread the love

Spread the loveनिवाई में परमार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का मकसद वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान जताना और उनके योगदान को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

  • October 5, 2026
टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

  • October 5, 2026
निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

पदमपुरा तीर्थ में पंचामृत अभिषेक व शांतिनाथ मंडल विधान में जमकर नाचे इंद्र- इंद्राणियां

  • October 5, 2026
पदमपुरा तीर्थ में पंचामृत अभिषेक व शांतिनाथ मंडल विधान में जमकर नाचे इंद्र- इंद्राणियां