पीपलू, टोंक। 7 घंटे पहले

पीपलू नगरपालिका बोर्ड के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी (उपखंड अधिकारी) कपिल कुमार कोठारी ने राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 43 और राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 79 व 80 के तहत आधिकारिक ‘बैठक नोटिस’ जारी किया है।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव की पूरी प्रक्रिया आज पीपलू के उपखंड अधिकारी कार्यालय में होगी। चुनाव प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम 22 सितंबर 2026 को इस प्रकार रहेगा:
- सुबह 10:00 बजे: निर्वाचित सदस्यों की बैठक शुरू होगी।
- सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक: उम्मीदवार या उनके प्रस्तावक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।
- सुबह 11:30 बजे से: जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
- दोपहर 02:00 बजे तक: उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे।
- दोपहर 02:30 से शाम 05:00 बजे तक: जरूरत पड़ने पर मतदान कराया जाएगा।
- मतदान खत्म होने के तुरंत बाद: वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।






