टोंक में लोक मंथन यात्रा में दिखेगी राजस्थान की विरासत:लोक नृत्य, पारंपरिक खेल और अलगोजा वादन भी होगा; कृषि ऑडिटोरियम में कार्यक्रम कल

Spread the love

टोंक, 9 घंटे पहले

लोक संस्कृति, भारतीय परंपराओं और स्थानीय विरासत को एक मंच पर लाने के लिए टोंक में 22 सितंबर को एक दिवसीय लोक मंथन यात्रा आयोजित होगी। लोक मंथन यात्रा समिति की ओर से कृषि ऑडिटोरियम में सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में लोक नृत्य, पारंपरिक खेल, गुरुकुल परंपरा, योग, लोक संगीत, साहित्य और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे स्वागत एवं यात्रा आगमन से होगी। इसके बाद स्वागत गीत और सुबह 9:10 बजे सेवा भारती की ओर से पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से ‘गुरुकुल—क्यों, क्या, कैसे’ विषय पर पॉडकास्ट मंचन किया जाएगा।

क्रीड़ा भारती के सहयोग से सुबह 9:50 से 10:20 बजे तक पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच और विद्या भारती के सहयोग से नमदा सहित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें स्थानीय कारीगरों और लघु उद्योगों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में योग विज्ञान प्रदर्शनी के साथ अलगोजा वादन भी होगा। वहीं सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक अधिवक्ता परिषद एवं RHRD के सहयोग से ‘हम भारत के लोग’ विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें भारतीय नागरिक जीवन और राष्ट्र से जुड़े विषयों पर विमर्श किया जाएगा।

समापन चरण में साहित्य परिषद की ओर से लोक काव्य गोष्ठी, लोक प्रदर्शनी और पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित होगी। आयोजकों ने जिलेवासियों से पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में सेवा भारती, क्रीड़ा भारती, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, अधिवक्ता परिषद और अखिल भारतीय साहित्य परिषद सहित विभिन्न संगठनों की भागीदारी रहेगी।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है