
निवाई में राजस्थान राजावाटी लोहार समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें हाजी निजाम सांगानेर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि पप्पू कोटखावदा उपाध्यक्ष बनाए गए। निवाई निवासी इशाक मुगल को सचिव और जाकिर रामगढ़ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद इशाक मुगल का समाज के लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत और सम्मान किया गया। समाजजनों ने उन्हें नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त सचिव इशाक मुगल ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के प्रति पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि समाज के विकास के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
मुगल ने यह भी कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और समाज को संगठित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
नई कार्यकारिणी में जिम्मेदारियां मिलने के बाद समाजजनों ने उम्मीद जताई है कि यह नई टीम समाज के हित में सक्रियता से कार्य करेगी। वे सामाजिक विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल की अपेक्षा कर रहे हैं।





