अमेरिकी सर्वे-10 में 9 पाकिस्तानी भारत को खतरा मानते हैं:भारतीयों के लिए रूस सबसे अहम पार्टनर, पाकिस्तानियों की पहली पसंद चीन

Spread the love

10 में से 9 पाकिस्तानी भारत को खतरा मानते हैं, ये बात अमेरिकी प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे में सामने आई है। इंडियंस भी अपना सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान को ही मानते हैं। सर्वे में कहा गया कि दोनों देशों के लोग पड़ोसी के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन भरोसे की कमी है।

भारत अपना सबसे अहम पार्टनर रूस को मानता है। वहीं, पाकिस्तान ने चीन को अपना सबसे बड़ा सहयोगी देश माना है।

21% भारतीय मुस्लिमों की पाकिस्तान पर पॉजिटिव राय

  • प्यू सर्वे के मुताबिक, भारत में पाकिस्तान को लेकर अलग-अलग समुदायों में राय एक जैसी नहीं है। 21% भारतीय मुस्लिमों ने पाकिस्तान के बारे में पॉजिटिव राय जताई। हिंदुओं में यह आंकड़ा 6% रहा।
  • खतरे के सवाल पर भी अंतर दिखा। 34% भारतीय मुस्लिमों ने पाकिस्तान को भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक खतरा बताया, जबकि हिंदुओं में यह आंकड़ा 57% था।
  • सर्वे में पाकिस्तानियों की भारत को लेकर निगेटिव सोच पाकिस्तान के अलग-अलग सामाजिक समूहों में एक जैसी ज्यादा दिखाई दी है।

पहलगाम हमले के बाद रिश्ते ज्यादा बिगड़े

सर्वे में भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव का भी जिक्र है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी।

इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। सर्वे के मुताबिक, इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।

भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को रोकने का फैसला किया। पाकिस्तान की खेती और पानी की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा सिंधु नदी पर निर्भर है।

भारत की विदेश नीति किसी एक देश से नहीं जुड़ी

सर्वे में कहा गया कि भारत की विदेश नीति किसी एक देश को लेकर नहीं है। जबकि, पाकिस्तान में एकतरफा पसंद दिखती है। भारत की विदेश नीति में कई बड़े देशों के साथ एक साथ रिश्ते बनाए रखने की कोशिश दिखाई देती है।

भारत अमेरिका के साथ रक्षा, तकनीक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहा है। रूस के साथ उसके पुराने रक्षा संबंध हैं। चीन के साथ सीमा पर तनाव और रणनीतिक प्रतिस्पर्धा है, लेकिन दोनों देश कई मुद्दों पर साथ भी काम करते हैं।

इसे भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और कई देशों के साथ हितों के हिसाब से रिश्ते बनाने की नीति से जोड़कर देखा जा सकता है। भारत किसी एक बड़े देश के खेमे में पूरी तरह जाने के बजाय अलग-अलग देशों के साथ रिश्ते बनाए रखना चाहता है।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को 20वां गोल्ड:रेसलर अमन सहरावत ने सोना जीता; मेंस क्रिकेट, गोल्फ और तीरंदाजी में भी गोल्ड आए

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स में भारत को 20वां गोल्ड:रेसलर अमन सहरावत ने सोना जीता; मेंस क्रिकेट, गोल्फ और तीरंदाजी में भी गोल्ड आए

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

  • October 3, 2026
टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

वेतन निर्धारण की फिर होगी जांच:अक्टूबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण-पत्र, शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

  • October 3, 2026
वेतन निर्धारण की फिर होगी जांच:अक्टूबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण-पत्र, शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिए निर्देश