फाइटर जेट का इंजन देश में ही बनेगा:रिलायंस और रॉल्स-रॉयस ने पार्टनरशिप की, स्पेशल एयरोस्पेस कॉम्प्लेक्स बनेगा

Spread the love

अब भारत में ही एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) का इंजन बनेगा। इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रॉल्स-रॉयस ने शुक्रवार को पार्टनरशिप की है।

दोनों कंपनियां मिलकर एक स्पेशल एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉमप्लेक्स बनाएगी। इसमें पूरी तरह स्वदेशी और सॉवरेन इंजन का डिजाइन, डेवलपमेंट, टेस्टिंग, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी करेंगी। साथ ही लाइफटाइम सपोर्ट भी शामिल दिया जाएगा।

भारत में जेट इंजनों का स्पेशल सेंटर बनेगा

रिलायंस और रॉल्स-रॉयस मिलकर भारत में एक ‘एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स’ बनाने की तैयारी में हैं। यह देश में इंजनों की नई टेक्नोलॉजी तैयार करने वाले सबसे बड़े सेंटर की तरह काम करेगा।

इसके बनने से भारत को हाई-टेक फाइटर जेट इंजन बनाने के मामले में पूरी दुनिया में एक नई मजबूती मिलेगी।

अनंत बोले- भारत आत्मनिर्भर बनेगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने कहा कि देश की सुरक्षा और मजबूती के लिए भारत के पास अपनी खुद की तकनीक होना बहुत जरूरी है।

रॉल्स-रॉयस के साथ मिलकर हम भारत में ही फाइटर जेट के इंजन बनाने का सिस्टम तैयार करेंगे। इससे भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर तो बनेगा ही, साथ ही दुनिया के बाजारों को टक्कर भी दे सकेगा। यह आत्मनिर्भर भारत मिशन के सपने को पूरा करने में हमारा एक योगदान है।

रॉल्स-रॉयस के CEO बोले- भारत के लिए मील का पत्थर

रॉल्स-रॉयस के सीईओ तुफान एर्गिनबिल्गिक ने कहा कि रिलायंस के साथ यह पार्टनरशिप बेहद अहम है। इसके जरिए रॉल्स-रॉयस की इंजनों को बनाने की 100 साल पुरानी तकनीक और रिलायंस की ताकत एक साथ आएंगे।

इससे भारत में ही विमानों के इंजन बनाने का एक मजबूत और आत्मनिर्भर सिस्टम तैयार होगा, जो देश के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

डिफेंस के साथ आम हवाई जहाजों को भी फायदा मिलेगा

दोनों कंपनियों ने साफ किया है कि यह पार्टनरशिप सिर्फ सेना के लड़ाकू विमानों तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में इसके जरिए आम पैसेंजर प्लेन और नए पावर सिस्टम्स बनाने के क्षेत्र में भी मिलकर काम किया जाएगा।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भविष्य में भारत के घरेलू पैसेंजर जहाजों को भी देश में बने ‘मेड इन इंडिया’ इंजनों का विकल्प मिल सकेगा।

5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान भारत में ही बन रहा

भारत में बनने वाले 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान यानी AMCA के प्रोडक्शन मॉडल को पिछले साल मई में मंजूरी मिली थी, जिस पर काम किया जा रहा है। AMCA को इंडियन एयरफोर्स और नेवी में तैनात किए जाने की योजना है। यह 2035 तक उपलब्ध हो सकेगा।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता