निवाई के शांतिनाथ जैन मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना:आचार्य सुन्दर सागर ने कहा- अहिंसा, संयम, सत्य ही सच्चा धर्म है

Spread the love

निवाई में सकल दिगम्बर जैन समाज ने श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। आचार्य सुन्दर सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया।

चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता सुनील भाणजा और हितेश छाबड़ा ने जैन भजन संध्या से कार्यक्रम की शुरुआत बताई। मंदिर अध्यक्ष सुशील कुमार जैन, विष्णु बोहरा, नेमीचंद सिरस, विमल जौला, महेश मोटूका, रौनक बोहरा और राहुल बोहरा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। महवा से आए दुर्गेश एंड पार्टी ने ‘सुन्दर सागर नाम रे’, ‘पारस प्यारा लागो’ और ‘मंत्र नमोकार हमें प्राणों से प्यारा’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को झुमाया।

धार्मिक कार्यक्रमों में श्रीजी के अभिषेक-शांतिधारा के बाद 64 ऋद्धि मंडल विधान हुआ। इसमें पांच कलशों की स्थापना कर 64 अर्घ्य चढ़ाए गए। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा लिया।

कृषि उपज मंडी में पांडुशिला पर श्री शांतिनाथ भगवान को विराजमान कर पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा की गई। विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन और शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा समेत कई अतिथियों का सम्मान किया गया।

Related Posts

देवली में 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:कंटेनर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे

Spread the love

Spread the loveदेवली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार…

Read more

कोटा में चोरी की 12 बाइक पकड़ी, शातिर गिरफ्तार:कोटा-बूंदी से टोंक तक पार्क-घरों के बाहर खड़े टू व्हीलर चुराता था

Spread the love

Spread the loveकोटा में घरों और सार्वजनिक जगहों के बाहर खड़े दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देवली में 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:कंटेनर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे

  • October 6, 2026
देवली में 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:कंटेनर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे

कोटा में चोरी की 12 बाइक पकड़ी, शातिर गिरफ्तार:कोटा-बूंदी से टोंक तक पार्क-घरों के बाहर खड़े टू व्हीलर चुराता था

  • October 6, 2026
कोटा में चोरी की 12 बाइक पकड़ी, शातिर गिरफ्तार:कोटा-बूंदी से टोंक तक पार्क-घरों के बाहर खड़े टू व्हीलर चुराता था

स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की

  • October 6, 2026
स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की