
निवाई के कांटोली गांव में सोमवार को मां भद्रकाली मंदिर में आस्था का जमावड़ा लगा। राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचे। उन्होंने मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में नशामुक्ति अभियान भी चलाया गया।

नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन का संकल्प
नशे की लत से परेशान सैकड़ों लोगों ने शराब, गांजा, अफीम, चरस और एमडी जैसे नशीले पदार्थों का सेवन छोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने स्वस्थ जीवन जीने का वादा किया। श्रद्धालुओं ने नशामुक्त जीवन के साथ परिवार के साथ रहने और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का भी संकल्प लिया। लोगों में नशे के बुरे प्रभावों को लेकर जागरूकता दिखी।
मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज अघोरी बाबा ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को खराब करता है। उन्होंने परिवार के साथ रहने और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।




