
कृषि विभाग की लापरवाही और डीएपी खाद की कमी से परेशान किसानों ने पांसरोटिया में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन 8 सितंबर 2026 से किसान महापंचायत राजस्थान के बैनर तले हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए हैं।

धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि जब से कृषि विभाग ने FFS ऐप के जरिए खाद बांटने की व्यवस्था शुरू की है, तब से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। ज्यादातर किसान कम पढ़े-लिखे हैं, जिन्हें ऐप के कारण रोज भटकना पड़ रहा है।
मुड़िया, बहड़, खण्डवा, गणेती, पासरोटिया, चंदलाई और अरणियाकेदार समेत आसपास के गांवों के किसान इस आंदोलन में शामिल हैं।
किसान महापंचायत ने साफ किया है कि जब तक डीएपी खाद बांटने की सही और पारदर्शी व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक यह धरना जारी रहेगा। यह प्रदर्शन रोज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान किसान रामकरण महरिया, घासी जाट, विकाश, मुकेश, इन्द्र सहित कई किसान शामिल हुए






