निवाई, 35 मिनिट पहले

निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को एक-एक कट्टा खाद मिला। किसान महापंचायत प्रतिनिधियों ने भी वितरण पर नजर रखी।

सुबह 6 बजे से ही किसान खाद लेने पहुंचने लगे
किसान महापंचायत निवाई ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई ने बताया, सुबह 6 बजे से ही किसान खाद लेने पहुंचने लगे थे। 9 बजे तक सैकड़ों किसान जमा हुए। प्रशासन ने टोकन देकर उन्हें सही तरीके से बैठाकर खाद बांटी।
नायब तहसीलदार रामकेश मीणा की अगुवाई में वितरण शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। पहले चरण में 100 किसानों को एक-एक कट्टा DAP मिला। शेष किसानों को दो दिन में खाद मिलेगी। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी।
ये रहे मौजूद
इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी कैलाश चंद जांगिड़, मोहनलाल बेरवा, कृषि पर्यवेक्षक गोपाल सैनी, सुरेंद्र कुमार वर्मा, रामेश्वर कुमार वर्मा, हल्का पटवारी मोनू चौधरी, नरेंद्र चौधरी, रतनलाल चौधरी, गोविंद राम चौधरी और शंकर मीणा सहित अन्य मौजूद थे।






