
जिले में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रहा है। कृषि विभाग की लापरवाही और खाद बांटने के गलत तरीके को इसकी वजह बताया जा रहा है। इस समस्या से परेशान होकर किसान महापंचायत राजस्थान ने आंदोलन शुरू कर दिया है। महापंचायत ने 8 सितंबर 2026 से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।

किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग ने जब से एफएफएस (FFS) ऐप से खाद बांटना शुरू किया है, तब से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। ज्यादातर किसान कम पढ़े-लिखे हैं, इसलिए उन्हें ऐप से खाद लेने के लिए रोज कई जगह चक्कर लगाने पड़ते हैं।
यह धरना प्रदर्शन मुड़िया, बहड़, खण्डवा, गणेती, पासरोटिया, चंदलाई और अरणियाकेदार जैसे इलाकों में किया जाएगा।
किसान महापंचायत ने ‘एकजुट किसान – मजबूत किसान’ का नारा दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक किसानों को सही मात्रा में खाद नहीं मिलेगा, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।






