बस्सी गांव में किसानों के 5 कुओं से केबल चोरी:बदमाशों ने ट्यूबवेलों को बनाया निशाना, तत्काल गिरफ्तारी की मांग

Spread the love

बरौनी पुलिस थाना क्षेत्र के बस्सी गांव में चोरों ने किसानों के पांच कुओं और ट्यूबवेलों से लाखों रुपए की केबल चुरा ली। स्थानीय ग्रामीण घनश्याम गुप्ता और उलराज पोसवाल ने बताया कि सुबह जब वे अपने कुओं पर पहुंचे तो केबल गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिरस पुलिस चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सिरस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। किसानों ने कहा कि केबल चोरी होने से उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि फसलों की सिंचाई में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की अपील की। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पिछले दिनों सोलर प्लेटों की केबल भी चोरी हुई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Related Posts

पाकिस्तानी एजेंट के हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान:खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप, कोयंबटूर से गिरफ्तार; 2026 का तीसरा मामला

Spread the love

Spread the loveआंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को…

Read more

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शास्त्रीजी की जगह ‘राजेंद्र बाबू’ को श्रद्धांजलि:नरेश मीणा के धरने से ‘दारूवालों’ के लिए अपील; MLA भए मंत्री तो डर काहे का?

  • October 4, 2026
शास्त्रीजी की जगह ‘राजेंद्र बाबू’ को श्रद्धांजलि:नरेश मीणा के धरने से ‘दारूवालों’ के लिए अपील; MLA भए मंत्री तो डर काहे का?

छौरिया स्कूल के 6 छात्र राज्य स्तर पर चुने गए:रग्बी और फुटबॉल में हुआ चयन, स्कूल ने की थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

  • October 4, 2026
छौरिया स्कूल के 6 छात्र राज्य स्तर पर चुने गए:रग्बी और फुटबॉल में हुआ चयन, स्कूल ने की थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

निवाई में 14 नवंबर को होगा जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव:20 नवंबर को आएंगे नतीजे, 16 नवंबर को 52 सरपंचों के लिए वोटिंग

  • October 4, 2026
निवाई में 14 नवंबर को होगा जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव:20 नवंबर को आएंगे नतीजे, 16 नवंबर को 52 सरपंचों के लिए वोटिंग