पुरानी टोंक इलाके में 12 दिन में छठी बार चोरी:अलमारी का ताला तोड़ कैश और ज्वेलरी ले गए; मामला दर्ज

Spread the love

चोरी के बाद बिखरे पड़े कपड़े और अन्य सामान।

पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में चोर एक मकान से 50 हजार रुपए कैश समेत दो लाख की सोने- चांदी की ज्वेलरी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह आलमारी का लॉक टूटा मिलने पर परिवार को चोरी का पता चला। सूचना पर पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बड़ा चबूतरा के पास रहने वाले पीड़ित लालाराम धोबी ने मंगलवार को पुरानी टोंक थाने में मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की देर रात बदमाशों ने खाली कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए, दो मंगलसूत्र समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह आलमारी देखने पर सामान बिखरा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्ध चोरों की तलाश कर रही है।

पुरानी टोंक स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नसिया के सीसीटीवी में कैद संदिग्ध युवक।

पुरानी टोंक स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नसिया के सीसीटीवी में कैद संदिग्ध युवक।

नसिया में भी हो चुकी हैं पांच चोरियां पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में चतुर्भुज तालाब के पास नसिया में 12 से 17 अगस्त के बीच 5 बार चोरी हो चुकी है। यहां चांदी के कलश, नारियल सहित चांदी के आभूषण और अन्य हजारों रुपए का सामान चोरी हुआ है।

समाज के लोगों का कहना है कि चोरी करने वाला कथित आरोपी मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसका फुटेज पुलिस को भी उपलब्ध कराया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे जैन समाज के लोगों में रोष है। पुलिस इन मामलों की भी जांच कर रही है।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है