21 केस वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी गिरफ्तार:29 अगस्त को दो युवकों पर हमला कर हो गए थे फरार, दोनों पर ढाई-ढाई हजार का इनाम था

Spread the love

अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में माकड़वाली के पास 29 अगस्त को मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रहलाद गुर्जर (32) और भरत चारण को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 2500-2500 रुपए का इनाम घोषित था।

पूछताछ में सामने आया कि 27 अगस्त को कार की टक्कर से प्रहलाद के पिता को हल्की चोट लगने के बाद विवाद शुरू हुआ था। पुलिस के अनुसार इसी विवाद में 29 अगस्त को तलवार और सरिए से हमला कर दो युवकों को घायल किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

29 अगस्त को तलवार और सरिए से हमला कर दो युवकों को घायल किया गया।

29 अगस्त को तलवार और सरिए से हमला कर दो युवकों को घायल किया गया।

सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि शिवाजी चौराहे पर विवाद के बाद हमला हुआ था। गिरफ्तार प्रहलाद गुर्जर पीलवा, जिला डीडवाना-कुचामन का हिस्ट्रीशीटर है।

उसके खिलाफ अजमेर, पाली, नागौर और डीडवाना-कुचामन सहित विभिन्न शहरों के थानों में 2014 से 2025 तक 21 मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, चोरी, लूट, डकैती, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

पूछताछ में दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी और मारपीट की घटनाओं में शामिल होना कबूल किया। दोनों ने 29 अगस्त को गेगल थाना क्षेत्र के प्रॉपर्टी ऑफिस में चोरी और मारपीट की वारदात कबूल की। भरत चारण ने पीलवा थाना क्षेत्र में 8 जून 2026 को चोरी और मारपीट की वारदात कबूल की।

फोन कर बुलाया, पहुंचते ही हमला किया

एसएचओ अरविंद चारण ने बताया कि परिवादी साहिल गठीला उर्फ सन्त्री (34), निवासी कायड़ ने 29 अगस्त को रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि 27 अगस्त को उसके पिता रामदेव गुर्जर को कार ने टक्कर मारी थी। कार में सत्यनारायण उर्फ सत्तू, दिनेश और राकेश थे। इसके बाद 29 अगस्त को सत्यनारायण उर्फ सत्तू और राकेश ने साहिल को शिवाजी -माकड़वाली चौराहा बुलाया। साहिल बीरम, सांवर, गणेश और सुरेंद्र के साथ वहां पहुंचा।

वहां मौजूद सत्यनारायण उर्फ सत्तू, राजवीर उर्फ किड़ी, दिनेश, सेठू, राकेश, प्रहलाद सहित अन्य ने तलवार-सरिए से सुरेंद्र पर हमला कर दिया। उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे जेएलएन में भर्ती कराया गया है।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव