जंगल में कार रुकवाकर ड्राइवर पर जानलेवा हमला:गले में रस्सी डालकर हत्या की कोशिश, चाकू से 4-5 वार कर भागे बदमाश

Spread the love

कोटा से दो सवारियों को लेकर रावतभाटा जा रहे कार ड्राइवर पर रास्ते में जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुनसान और अंधेरे जंगल में दोनों सवारियों ने ड्राइवर के गले में रस्सी डालकर उसकी जान लेने की कोशिश की।

ड्राइवर के शोर मचाने पर आरोपियों ने चाकू से उसके हाथ-पैरों पर 4-5 वार कर दिए। इसी दौरान पीछे से दूसरी गाड़ी आती देखकर दोनों आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। घायल ड्राइवर विजेंद्र (30) कोटा के रेलवे स्टेशन के भदाना क्षेत्र का निवासी है।

फोन से मिली थी बुकिंग

घायल विजेंद्र कुमार ने बताया कि वह टैक्सी कार चलाता है। उसे फोन पर बुकिंग मिली थी। एसएस डेयरी के पास से दो सवारियां बैठीं और रावतभाटा जाने के लिए कार बुक की। रावतभाटा जाते समय घाटी क्षेत्र में सुनसान और अंधेरा देखकर दोनों सवारियों ने अचानक उसके गले में रस्सी डाल दी।

उसने बचने के लिए शोर मचाया तो आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू के चार-पांच वार उसके हाथ-पैरों पर लगे, जिससे काफी खून बहने लगा।

पीछे से दूसरी गाड़ी आते देख भागे बदमाश

पीछे से दूसरी गाड़ी आती दिखाई देने पर दोनों आरोपी कार से उतरकर जंगल में भाग गए। घायल विजेंद्र ने हिम्मत जुटाई और खुद कार चलाकर जावरा पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने बताया कि रास्ते में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से मदद नहीं मांग सका। अधिक खून बहने के कारण उसे धुंधला दिखाई देने लगा था। इसके बावजूद वह किसी तरह अस्पताल पहुंचा, जहां उसका उपचार जारी है।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित