2017 के बाद सबसे कम बारिश, तीसरी बार बीसलपुर बांध नहीं भरा

Spread the love

जिले में मानसून की बेरुखी के कारण वर्ष 2017 के बाद इस बार जिले में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। 15 जून से अब तक जिले में महज 443.30 मिमी बारिश हुई है। इससे बीसलपुर बांध के लगातार तीसरी बार फुल भरने की उम्मीद भी टूट गई। मानसून से पहले बांध में 313.49 आरएल मीटर पानी था, जो अब बढ़कर 313.95 आरएल मीटर ही पहुंच पाया है।

बांध की फुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। ऐसे में अभी भी करीब डेढ़ मीटर से अधिक पानी की कमी बनी हुई है। इससे पहले वर्ष 2017 में 15 जून से 30 सितंबर तक जिले में 418.77 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। इस लिहाज से इस बार बारिश का आंकड़ा भले ही 2017 से थोड़ा अधिक है, लेकिन सामान्य मानसूनी स्थिति के मुकाबले यह बेहद कम है। इस बार बांध फुल नहीं भरने का असर केवल वर्तमान जलापूर्ति तक सीमित नहीं रहेगा। बीसलपुर बांध से टोंक के साथ जयपुर और अजमेर को भी पानी मिलता है। यदि अगले मानसून से पहले तक बांध में पर्याप्त आवक नहीं हुई तो गर्मी के महीनों में पेयजल प्रबंधन पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं सिंचाई बांधों में भी इस बार अपेक्षित भराव नहीं होने से खरीफ के बाद रबी फसलों के लिए पानी की उपलब्धता चुनौती बन सकती है। जानकारों का कहना है कि लगातार दो वर्षों में बारिश के आंकड़ों में बड़ा अंतर रहने पर भूजल रिचार्ज भी प्रभावित होता है। कुओं और ट्यूबवेलों का जलस्तर नीचे जाने से किसानों की सिंचाई लागत बढ़ सकती है। ऐसे में अगले साल मानसून की शुरुआत तक जलस्रोतों की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा। इस बार की कम बारिश ने साफ संकेत दे दिया है कि अच्छी बारिश के भरोसे ही जलसुरक्षा तय नहीं की जा सकती। पूर्व प्राचार्य बीएल बैरवा, सिंचाई विभाग के पूर्व एक्सईएन अशोक जैन सहित कई प्रबुद्धजनों का कहना है कि बारिश कम को देखते हुए पानी की बचत करना बेहद जरुरी हो गया है। ताकि आगामी वर्ष पानी संकट से बचा जा सके।

Related Posts

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा:मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा

Spread the love

Spread the loveराजस्थान में करीब 3 दिन की देरी से मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून के जाने…

Read more

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

Spread the love

Spread the loveकमजोर मानसून के कारण राजस्थान के सामने 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा खड़ा हो गया है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

  • October 6, 2026
हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

  • October 6, 2026
पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने रामकल्याण गुर्जर:संगठन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान, निवाई में हुई बैठक

  • October 6, 2026
राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने रामकल्याण गुर्जर:संगठन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान, निवाई में हुई बैठक