‘सरकार मेरी बात मान लेती तो अनशन खत्म कर देता’:नरेश मीणा बोले- हो सकता है बिरला ने नाराज होकर अधिकारियों को रोका हो

Spread the love

किसानों को निर्धारित कीमत पर खाद देने सहित अन्य मांगों की पर नरेश मीणा की यात्रा पांचवें दिन मंगलवार को टोंक पहुंची। नरेश ने कहा- किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। कल जयपुर पहुंच जाऊंगा और जो भी किसानों के हितैषी हैं, वे मेरे इस आंदोलन में कल शिवदासपुरा पहुंचे।

इस बार शुरू से चाहता था कि प्रशासन हमारी मांगें मान ले तो मैं आमरण अनशन खत्म कर दूंगा। किसान यात्रा स्थगित कर दूंगा, लेकिन बारां कलेक्टर बातचीत की कहकर मांगरोल नहीं आए तो जयपुर कूच आगे बढ़ गया।

हो सकता है बिरला ने नाराज होकर अधिकारियों को रोका हो

फिर सोमवार को भी पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की जयपुर में कृषि विभाग से लेकर अन्य बड़े अफसरों की बातचीत हुई। वार्ता के लिए आने को तैयार हो गए , लेकिन वे भी बाद में नहीं आए। मैंने इस खाद की किल्लत और ज्यादा रेट वसूलने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को जिम्मेदार ठहराया था। गांव-ढाणी में उनके पुतले जलाने का आह्वान किया था। हो सकता है उससे नाराज होकर बिरला ने अधिकारियों को वार्ता के लिए मना कर दिया हो। जब तक सांस है तब तक मेरा आमरण अनशन किसानों की समस्याओं के लिए जारी रहेगा।

देखें तस्वीरें…

नरेश मीणा की यात्रा टोंक पहुंची है।

नरेश मीणा की यात्रा टोंक पहुंची है।

वे निवाई में रुकेंगे और सुबह जयपुर के लिए रवाना होंगे।

वे निवाई में रुकेंगे और सुबह जयपुर के लिए रवाना होंगे।

रास्ते में लोगों ने मीणा का स्वागत किया।

रास्ते में लोगों ने मीणा का स्वागत किया।

थाने में हाजिरी देने पहुंचे

जयपुर कूच के दौरान हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद नरेश मीणा नगरफोर्ट थाने में हाजिरी देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार यह न सोचे कि कोर्ट ने उनके हाथ बांध दिए हैं। नरेश मीणा ने टोंक कलेक्टर टीना डाबी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके काम से संतुष्ट हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कलेक्टर अपने स्तर की समस्याओं का समाधान कर सकती हैं, लेकिन प्रदेशभर के किसानों की खाद संबंधी समस्या का समाधान सरकार को करना होगा। उन्होंने दावा किया कि उनियारा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर खाद के साथ जबरन अटैचमेंट दिए जा रहे हैं और निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने ऐसे खाद विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शहीद स्मारक पर आंदोलन

नरेश मीणा ने बताया कि वे मंगलवार रात निवाई में रहेंगे और इसके बाद बुधवार को जयपुर के लिए रवाना होंगे। जयपुर पहुंचकर शहीद स्मारक पर किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उनकी प्रमुख मांगों में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराना, निर्धारित दर पर खाद देना, खाद के कट्टों के साथ किसी भी प्रकार का अतिरिक्त सामान नहीं देना तथा किसानों को दिन में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना शामिल है। पंचायत चुनाव को लेकर नरेश मीणा की ओर से आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन और अन्य क्षेत्रीय दलों से बातचीत की बात पहले भी सामने आ चुकी है।

Related Posts

मंत्री बोले-पीएम के कार्यकाल को इतिहास में याद किया जाएगा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर निकाली गई रैली में बीजेपी के जिला प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर समेत बड़ी संख्या में…

Read more

RPSC लेक्चरर-कोच भर्ती-2025:3681 अभ्यर्थियों के में डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन 12 अक्टूबर से

Spread the love

Spread the loveराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 कराई थी। इसके प्रारंभिक परिणाम में 3681 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से विचारित किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आज का एक्सप्लेनर:प्लेग का बैक्टीरिया लैब से लीक, क्या रूस छिपाने में जुटा; ट्रम्प बोले- पुतिन से बात करूंगा; आखिर अंदरखाने कैसे हैं हालात

  • October 7, 2026