RPSC लेक्चरर-कोच भर्ती-2025:3681 अभ्यर्थियों के में डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन 12 अक्टूबर से

Spread the love

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 कराई थी। इसके प्रारंभिक परिणाम में 3681 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से विचारित किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी। यह प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के हैरिटेज हॉल में होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। भर्ती का विज्ञापन 17 जुलाई 2025 को जारी हुआ था। अब विज्ञापित पदों के लिए विचारित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

पूरा कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी होगा

जरूरी दस्तावेजों की सूची विभाग की वेबसाइट पर जारी होगी। विषयवार और अभ्यर्थीवार काउंसलिंग कार्यक्रम भी वहीं जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी गई है।

मूल दस्तावेज साथ लाना जरूरी

सभी अभ्यर्थियों को तय तारीख और समय पर खुद उपस्थित होना होगा। उन्हें सभी जरूरी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। तय समय पर नहीं पहुंचने या दस्तावेज नहीं देने पर अभ्यर्थी को अपात्र किया जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

शिक्षक संघ ने जल्द नियुक्ति की मांग की

शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा – दस्तावेज सत्यापन शुरू होने से अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। विभाग को सत्यापन और काउंसलिंग का काम तय समय में पूरा करना चाहिए। प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी कर नियुक्ति जल्द दी जानी चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

Related Posts

मंत्री बोले-पीएम के कार्यकाल को इतिहास में याद किया जाएगा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर निकाली गई रैली में बीजेपी के जिला प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर समेत बड़ी संख्या में…

Read more

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को टोंक जिला मुख्यालय…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आज का एक्सप्लेनर:प्लेग का बैक्टीरिया लैब से लीक, क्या रूस छिपाने में जुटा; ट्रम्प बोले- पुतिन से बात करूंगा; आखिर अंदरखाने कैसे हैं हालात

  • October 7, 2026