मंत्री बोले-पीएम के कार्यकाल को इतिहास में याद किया जाएगा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर निकाली गई रैली में बीजेपी के जिला प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बुधवार को टोंक में भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा निकाली। अग्रवाल धर्मशाला में विकसित भारत संकल्प सभा हुई। इसमें PM मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संबोधन सुना गया। जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि रहे।

सेवा ज्योति यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई। यह भाजपा कार्यालय पहुंची और यहीं इसका समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। युवाओं की भी भागीदारी रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा – सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल की यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ना है। साथ ही विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा – 7 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक PM मोदी के सफर को ऐतिहासिक बताया। मोदी के 25 साल के कार्यकाल को इतिहास में याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी अनिता भदेल, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

RPSC लेक्चरर-कोच भर्ती-2025:3681 अभ्यर्थियों के में डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन 12 अक्टूबर से

Spread the love

Spread the loveराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 कराई थी। इसके प्रारंभिक परिणाम में 3681 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से विचारित किया…

Read more

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को टोंक जिला मुख्यालय…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आज का एक्सप्लेनर:प्लेग का बैक्टीरिया लैब से लीक, क्या रूस छिपाने में जुटा; ट्रम्प बोले- पुतिन से बात करूंगा; आखिर अंदरखाने कैसे हैं हालात

  • October 7, 2026