
हिमाचल प्रदेश के मनाली में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के बाद चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.7 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। प्रदेश के अन्य भागों में भी तापमान में बड़ी गिरावट आई है।

राजस्थान में सोमवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से जयपुर, बीकानेर और चूरू में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम बदलने से रात में अचानक ठंड बढ़ गई। शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और अगले 2-3 दिनों में तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फंसे पर्वतारोहियों, ट्रैकर्स और सपोर्ट स्टाफ को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। 28 सितंबर तक 136 लोगों में से 85 को सुरक्षित निकाला जा चुका था, जबकि 51 लोग अभी बाकी थे।
यूपी में बारिश के बीच प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गांवों में पानी घुस गया है। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कुशीनगर में गंडक (नारायणी) नदी में बाढ़ आ गई है। 2 गांवों के 1,400 परिवार प्रभावित हुए हैं। 600 परिवार घर छोड़कर तटबंध पर रह रहे हैं। आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

बिहार के बगहा के में आंधी-पानी की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया।

उत्तरप्रदेश के बदायूं में 70 साल पुरानी दो मंजिला कोठी महज 3 सेकेंड में जमींदोज हो गई।

छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के मैनगढ़ी में एक बीमार शख्स को उठाकर नदी पार कराते गांव वाले।

जयपुर में शाम से ही अंधेरा छा गया। तेज बारिश और आंधी से लोगों को काफी परेशानी हुई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार को जंगलिख पुल के पास लैंडस्लाइड हो गया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच फंसे पर्वतारोहियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।







