पीपलू, 6 घंटे पहले

स्वच्छ भारत मिशन की डायरेक्टर सलोनी खेमका ने गुरुवार को सोहेला ग्राम पंचायत का दौरा किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत हुई साफ-सफाई गतिविधियों का जायजा लिया।

यह दौरा कलेक्टर टीना डाबी के निर्देश पर किया गया था। खेमका ने सोहेला पहुंचकर अलग-अलग जगहों पर व्यवस्थाओं को ध्यान से देखा। निरीक्षण के दौरान सलोनी खेमका और उनकी टीम ने सबसे पहले सामुदायिक भवन में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके बाद टीम कचरा संग्रहण केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने कचरा इकट्ठा करने, उसे अलग करने और निपटाने के तरीकों की जानकारी ली। अधिकारियों ने कर्मचारियों को गांव में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
इस संबंध में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्सूकल सोहेला में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें स्टूडेंट्स को साफ-सफाई की अहमियत बताई गई। अधिकारियों ने बच्चों को अपने घर, स्कूल और आसपास के माहौल को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, कचरा हमेशा तय डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर टोंक जिला परिषद के सीईओ राजेश कुमार मीणा, एसीओ ललित कुमार यादव, पीपलू विकास अधिकारी श्वेता खोरवाल, एईएन (पंचायत समिति) एमएल गोरा, वीडीओ हेमराज सोलंकी, शिवजीराम खोखर और ग्राम प्रशासक शांति देवी शामिल थे। प्रिंसिपल लल्लूराम शर्मा के साथ पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के कई अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।






