
जयपुर के अलग-अलग इलाकों से नागरिकों ने ‘भास्कर समाधान’ पर सड़क, कचरा और सीवर से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। पुरानी चुंगी में 25 साल से सड़क नहीं बनने के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं, वहीं टोंक फाटक में खाली प्लॉट में जमा कचरे से बदबू की समस्या बनी हुई है। गोकुलपुरा में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से गड्ढे हो गए हैं। प्रताप नगर के सेक्टर 70 में नई बनी सड़क पर सीवर का पानी बह रहा है। दूसरी ओर, वरुण पथ में पोस्ट के बाद सफाई करवाई गई और सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान हुआ।
25 सालों से कॉलोनी में नहीं बनी सड़क जयपुर शहर के आगरा रोड के पुरानी चुंगी इलाके के रहने वाले विनायक शर्मा ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले 25 सालों से कॉलोनी में सड़क नहीं बनी है, जिसके कारण हर दिन लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। रोड पर बारिश के दिनों में पानी भरने से कीचड़ भी हो जाती है।

पिछले 25 सालों से कॉलोनी में सड़क नहीं बनी है।
गंदगी के कारण आ रही तेज बदबू टोंक फाटक निवासी उपेंद्र वशिष्ठ ने कचरे की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। उपेंद्र का कहना है कि नगर निगम के लोगों ने उनके घर के पास वाले खाली प्लॉट में कचरा डाल रखा है। इस कचरे के कारण लोगों को काफी समस्या हो रही है। गंदगी के कारण तेज बदबू की भी परेशानी रहती है।

घर के पास वाले खाली प्लॉट में कचरा डाल रखा है।
टूटी सड़क के कारण लोगों को आने-जाने में हो रही समस्या गोकुलपुरा के ऑफिसर्स एन्क्लेव सर्किल से सड़क की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी बाबूलाल कुमावत ने पोस्ट कर बताया कि बीसलपुर के पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, तब से लेकर आज तक रोड ठीक नहीं की गई है। रोड पर गड्ढे हो रहे हैं, जिसके कारण आने-जाने में समस्या होती है।

पानी की पाइपलाइन डालने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं।
नई बनी सड़क पर फैली सीवर की गंदगी प्रताप नगर के सेक्टर 70 शिवपुर रोड के रहने वाले रविंद्र सारावत ने सीवर से संबंधित समस्या पोस्ट की है। रविंद्र ने लिखा कि रोड पर पिछले तीन महीने से सीवर का बदबूदार पानी बह रहा है, जिसके कारण नई बनी सड़क खराब हो रही है। साथ ही लोगों को वहां से गुजरने में समस्या आती है।

पिछले तीन महीने से सीवर का बदबूदार पानी बह रहा है।
वरुण पथ पर पोस्ट के बाद हुई सफाई मानसरोवर के वरुण पथ निवासी भरत भूषण शर्मा ने कुछ दिन पहले सड़क किनारे पड़े कचरे की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा जमा हो गया था। रोड पर कचरा पड़ा होने से शहर की छवि खराब हो रही थी। इस समस्या पर संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर साफ-सफाई करवा दी है।

समस्या पर संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर साफ-सफाई करवा दी है।
सीवर से संबंधित समस्या का समाधान सेठी कॉलोनी के साईं कॉलेज मार्ग के रहने वाले महेश कुमार की समस्या का भी समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी ने बताया था कि सीवर लाइन चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा था। इस समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है।

समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है।
नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ जयपुर शहर के सेठी कॉलोनी के साईं कॉलेज मार्ग से सीवर का पानी रोड पर बहने की समस्या सामने आई थी। मामले में क्षेत्रवासी महेश कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर बताया था कि सड़क पर गंदा पारी रहने से काफी ज्यादा बदबू आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल ने समाधान करवा दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

सीवर का पानी रोड पर बहने की समस्या का समाधान करवा दिया गया है।






