जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के तत्वावधान में मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जागरूक किया

Spread the love

न्यूज टोंक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक के तत्वावधान में मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें बाल अपहरण, बहला-फुसलाकर ले जाने, बाल तस्करी, बाल श्रम, जबरन भिक्षावृत्ति और बच्चों के विभिन्न प्रकार के शोषण से बचाव की जानकारी दी।

ट्रांसफार्मेटिव टयूज़डे विधिक साक्षरता व संवेदीकरण कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए विधिक जागरूकता शिविर बच्चों को जागरुक किया।

जिला व सेशन न्यायाधीश (प्राधिकरण अध्यक्ष) डॉ. सीमा अग्रवाल ने सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल, टोंक में विद्यार्थियों को संबोधित कर कहा कि अनजान व्यक्ति का जरूरत से ज्यादा पूछताछ करना, बिना कारण महंगे उपहार देना, झूठा परिचय देना, किसी अनजान स्थान पर चलने के लिए कहना या संदिग्ध वाहन का पीछा करना खतरे का संकेत हो सकता है।

ऐसी स्थिति में तत्काल माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय वयस्क को जानकारी दें। प्राधिकरण सचिव (एडीजे) दिनेश कुमार जलुथरिया ने कहा कि बच्चों को अनजान लोगों पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। संदिग्ध परिस्थिति में अकेले रहने के बजाय सुरक्षित और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाएं।

विद्यार्थियों को ऐसी किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को संकट की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और निशुल्क विधिक सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

जजों ने इन स्कूलों में किया संवाद संवाद कार्यक्रम के तहत विशिष्ट न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट) मधुसूदन शर्मा ने चिरोंज, पॉक्सो न्यायालय के न्यायाधीश प्रदीप कुमार वर्मा ने मोलाईपुरा, एमएसीटी न्यायालय के न्यायाधीश अटल सिंह चंपावत, विशिष्ट न्यायाधीश एससी-एसटी प्रकरण आरती माहेश्वरी, एडीजे स्वाति व्यास ने अलग-अलग निजी स्कूलो, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज फौजदार ने राउमावि, अमीनपुरा में, एसीजेएम गजपाल सिंह ने राउमावि, पालड़ा, एसीजेएम आशिमा माथुर व न्यायिक मजिस्ट्रेट तनिषा मेहरा ने अलग-अलग प्राईवेट स्कूलों में विद्यार्थियों से संवाद कर विधिक जागरूकता प्रदान की।

Related Posts

छौरिया स्कूल के 6 छात्र राज्य स्तर पर चुने गए:रग्बी और फुटबॉल में हुआ चयन, स्कूल ने की थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छौरिया के 6 विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चुने गए हैं। इनका चयन रग्बी और फुटबॉल खेलों में हुआ है।…

Read more

निवाई में 14 नवंबर को होगा जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव:20 नवंबर को आएंगे नतीजे, 16 नवंबर को 52 सरपंचों के लिए वोटिंग

Spread the love

Spread the loveनिवाई में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा हो गई है। यहां जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी गिनती 20…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान