
टोंक से सवाई भोज धाम मालासेरी के लिए निकली 19वीं सवाई भोज पदयात्रा का बघेरा गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। बाबा रामदेव भंडारा बाईपास पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों का अभिनंदन किया।
इस दौरान देवनारायण भगवान की तस्वीर के सामने पूजा की गई। ग्रामीणों ने पदयात्रियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके लिए जलपान व अन्य व्यवस्थाएं कीं। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बघेरा के ग्रामीणों का आभार जताया।
पदयात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए सवाई भोज धाम की ओर बढ़ रहे थे। ग्रामीणों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा को अपना सौभाग्य मानते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस यात्रा में करीब 500 पैदल यात्री शामिल थे। यह यात्रा मालासेरी डूंगरी सवाई भोज को जाएगी। यह लगातार 19वीं सवाई भोज पदयात्रा है।






