
न्यूज जूनिया
गांव में सड़क निर्माण के बीच जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। सड़क के आसपास प्लास्टिक की थैलियां, पॉलिथीन, कागज, घरेलू कचरा, अन्य अपशिष्ट बिखरा दिख रहा है।
कचरे के ढेर के बीच आवारा पशु घूमते रहते हैं। सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी-मलबे के साथ कचरा भी जगह-जगह जमा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त कचरा पात्र नहीं हैं। लोग मजबूरी में सड़क किनारे कचरा डाल रहे हैं। जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है। मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी से आसपास रहने वाले लोगों, राहगीरों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से तत्काल सफाई कराने की मांग की है। पर्याप्त कचरा पात्र रखवाने की व नियमित कचरा संग्रहण शुरू करने की मांग की है।






