
चीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर में भेज देती है। दुनिया का 50% प्लास्टिक का खिलौना यहीं तैयार होता है। सिर्फ खिलौने ही नहीं, दुनिया में सामान एक्सपोर्ट करने वाला हर तीसरा कंटेनर चीन का होता है।

हालांकि, इसी चीन में कभी साढ़े चार करोड़ लोग भूख से मर गए थे। 1990 तक प्रति व्यक्ति GDP में भारत से भी पीछे था। फिर ऐसा क्या हुआ कि आज चीन सुपरपॉवर बनने के रास्ते पर है। जिनपिंग के लिए ट्रम्प रेड कार्पेट बिछा रहे हैं।
मंडे मेगा स्टोरी में आज इसी ‘द चाइना मिरेकल’ की रोचक कहानी…















