शिक्षा-विभाग के 40 उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान:15 साल की सेवा और मेरिट के आधार पर चयन, 16 दिसंबर को बीकानेर में समारोह

Spread the love

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बीकानेर स्थित विभागीय मुख्यालय में 16 दिसंबर 2026 को होने वाले ‘शिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी पुरस्कार एवं सम्मान समारोह-2026’ की घोषणा की है। इस समारोह में राज्य स्तर पर कुल 40 उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रदेश के 9 शिक्षा मंडलों से मेरिट के आधार पर 36 (प्रत्येक मंडल से 4-4) और प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से 4 (2-2) कार्मिकों का चयन होगा।

15 वर्ष की सेवा पूरी करना जरूरी

पुरस्कार के लिए कम से कम 15 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी पात्र होंगे, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा योगदान दिया है। इसमें संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ और कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, वाहन चालक, जमादार और सहायक कर्मचारी सहित समकक्ष पद शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों और कार्यालयों के प्रशासनिक और दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है।

किन कर्मचारियों के प्रस्ताव नहीं भेजे जाएंगे

पुरस्कार चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। जैसे पूर्व में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके कर्मचारियों के प्रस्ताव दोबारा नहीं भेजे जाएंगे। इसके अलावा जिन कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय जांच चल रही हो और कानूनी कार्रवाई लंबित हो, उनके नाम भी पुरस्कार के लिए प्रस्तावित नहीं किए जाएंगे।

5 पॉइंट्स में जानें कैसे तय होगी मेरिट

  • संस्था प्रधानों को अपने संस्थान में कार्यरत पात्र और उत्कृष्ट कार्मिकों के प्रस्ताव तैयार कर 16 अक्टूबर 2026 तक संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजने होंगे।
  • इसके बाद जिला स्तर पर प्राप्त प्रस्तावों की जांच और आवश्यक छंटनी की जाएगी। चयनित प्रस्तावों को आगे मंडल स्तर पर भेजा जाएगा, जहां निर्धारित मापदंडों के आधार पर उनकी समीक्षा की जाएगी।
  • मंडल स्तर से अनुशंसित प्रस्ताव 17 नवंबर 2026 तक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में पहुंचाने होंगे।
  • राज्य स्तर पर गठित समितियां 23 से 27 नवंबर 2026 के बीच प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण करेंगी।
  • अंतिम चयन के लिए 100 अंकों की अंक योजना निर्धारित की गई है। विभिन्न निर्धारित मापदंडों के आधार पर प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए कार्मिकों का अंतिम चयन होगा।

कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा

शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया- लंबे समय से विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे उत्कृष्ट कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 6 अक्टूबर:मेडिसिन का नोबेल जर्मनी, अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मिला, संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट 2026 का समापन

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट 2026 का समापन…

Read more

NEET PG में 258 स्‍टूडेंट्स के 0 या नेगेटिव नंबर:क्‍या फिर माइनस नंबर वाले होंगे क्‍वालिफाई? एक्‍सपर्ट बोले-सीटें भरने का नहीं, बेचने का फॉर्मूला

Spread the love

Spread the love24 सितंबर को जारी हुए NEET-PG 2026 रिजल्ट में इस बार कुल 2,63,535 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है। लेकिन एग्जाम देने वाले 258 कैंडिडेट्स के 0 या उससे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

  • October 6, 2026
हिसामपुर के 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में चयनित:खेलकर लौटने के बाद स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

  • October 6, 2026
पीपलू में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल:गोसेवक ने तुरंत इलाज करवाकर जान बचाई

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने रामकल्याण गुर्जर:संगठन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान, निवाई में हुई बैठक

  • October 6, 2026
राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बने रामकल्याण गुर्जर:संगठन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान, निवाई में हुई बैठक